ईसी रोड, परेड ग्राउंड, लैंसडाउन चौक और दर्शनलाल चौक क्षेत्र में चरणबद्ध रूट प्लान लागू, विक्रम व सिटी बसों के मार्ग भी बदले
देहरादून। मोहर्रम पर आज 26 जून को निकलने वाले जुलूस के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने दोपहर 2 बजे से चरणबद्ध यातायात डायवर्जन योजना लागू की है। जुलूस के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान संबंधित सड़कों पर यातायात रोका जाएगा तथा वैकल्पिक मार्गों से वाहनों का संचालन कराया जाएगा।
यातायात पुलिस के अनुसार जुलूस के ईसी रोड से प्रस्थान करते ही यूकेलिप्टस चौक, बेनी बाजार और सर्वे चौक से ईसी रोड की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। जुलूस के सर्वे चौक पार करने के बाद ईसी रोड पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा, जबकि सर्वे चौक से परेड ग्राउंड की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान यातायात को क्रॉस रोड और बुद्धा चौक के रास्ते भेजा जाएगा।
जुलूस के परेड ग्राउंड से रोजगार तिराहा, कॉन्वेंट तिराहा और लैंसडाउन चौक की ओर बढ़ने पर इन मार्गों पर जुलूस के समानांतर कोई भी यातायात नहीं चलेगा। वाहनों को सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जुलूस के लैंसडाउन चौक से दर्शनलाल चौक पहुंचने के बाद सर्वे चौक पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा, जबकि लैंसडाउन चौक से दर्शनलाल चौक की ओर वाहन नहीं भेजे जाएंगे।
दर्शनलाल चौक, तहसील चौक और इनामुल्ला बिल्डिंग की ओर जुलूस के दौरान पीछे से किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। यातायात को दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून चौक और द्रोण होटल कट के रास्ते संचालित किया जाएगा। इनामुल्ला बिल्डिंग पर जुलूस समाप्त होने के बाद सभी मार्गों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
जुलूस के दौरान विक्रम और सिटी बसों के संचालन में भी बदलाव रहेगा। तीन नंबर विक्रम रेसकोर्स चौक से पीएनबी तिराहा होते हुए वापस लौटेंगे। पांच और आठ नंबर विक्रम रेलवे गेट से वापस किए जाएंगे। दो नंबर विक्रम, सिटी बसें और व्यवसायिक वाहन सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से लौटाए जाएंगे, जबकि प्रेमनगर और कैंट क्षेत्र से आने वाले विक्रम बिंदाल पुल से वापस भेजे जाएंगे।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …