देहरादून: देश की एकता और अखंडता के प्रतीक ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के चलते आज देहरादून में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। कार्यक्रम का मुख्य रूट घंटाघर से चीडबाग तक निर्धारित किया गया है। पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए रूट प्लान और पार्किंग की जानकारी जारी की है।
मुख्य रूट:घंटाघर → बिंदाल कट → जीटीसी हेलीपैड → सीएसडी तिराहा → एनेक्सी तिराहा → शौर्य स्थल चीडबाग
ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था:
कार्यक्रम शुरू होने पर बिंदाल कट से घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों पर रोक रहेगी।दर्शनलाल चौक से घंटाघर जाने वाले वाहन अब लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट होंगे।वाटिका तिराहा और आकाशगंगा तिराहा से बिंदाल की ओर ट्रैफिक रोका जाएगा और वाहनों को पोस्ट ऑफिस की ओर भेजा जाएगा।रन का पिछला हिस्सा बिंदाल कट पार करते ही घंटाघर और किशननगर का ट्रैफिक सामान्य कर दिया जाएगा।जीटीसी हेलीपैड और सर्किट हाउस तिराहा के आसपास अस्थायी ट्रैफिक रोक रहेगी।दिलाराम चौक से कैंट जाने वाले वाहन कालीदास तिराहा से डायवर्ट होंगे।कार्यक्रम के दौरान एनेक्सी तिराहा और दिलाराम चौक से चीडबाग की ओर ट्रैफिक बंद रहेगा।
पार्किंग पॉइंट्स:
1. रेंजर्स ग्राउंड
2. एमडीडीए पार्किंग, घंटाघर
 
डायवर्जन पॉइंट्स:
1. दर्शनलाल चौक
2. किशननगर चौक
3. सर्किट हाउस तिराहा
4. एनेक्सी तिराहा
5. दिलाराम चौक
 
पुलिस की अपील:
देहरादून पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और ट्रैफिक पुलिस को सहयोग देने की अपील की है। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि यदि संभव हो तो दोपहिया वाहन का प्रयोग करें ताकि कार्यक्रम शांति और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य…

9 minutes ago

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का…

1 hour ago

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को दिए निर्देश…

2 hours ago

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

नौगांवखाल में सीएसडी कैंटीन का शुभारंभ, शहीद सैनिकों के परिजनों एवं गौरव सेनानियों को किया…

2 hours ago

21st U’khand State Science & Technology Conference to be held on 25–26 Oct

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: Prof Durgesh Pant, Director General, UCOST, has announced…

3 hours ago