देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह को भव्य रूप देने के लिए राजधानी देहरादून में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार देर शाम गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि ऐतिहासिक रजत जयंती समारोह में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने मुख्य पंडाल, मंच डिजाइन, बैकड्रॉप और बैठने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही वीआईपी एवं वीवीआईपी जोन, मीडिया एरिया, दर्शक दीर्घा, और आमजन के प्रवेश-निकास मार्ग की सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा पार्किंग, ट्रैफिक नियंत्रण, आपात सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और संचार व्यवस्था बनाए रखना बेहद आवश्यक है। वहीं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मीडिया प्रबंधन और प्रसारण संबंधी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और समारोह को आकर्षक व व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी, और व्यवस्था अधिकारी रामपाल रावत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत…

3 hours ago

सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री देश की…

4 hours ago

बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…

4 hours ago

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…

4 hours ago

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…

7 hours ago

CM धामी ने दलेर मेहंदी को किया फोन, सुबोध उनियाल विवाद पर कही ये बात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…

8 hours ago