Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पुलिस के ये 10 कमांडो रोकेंगे डिजिटल अपराध, साइबर ठगों की अब खैर नहीं – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: ये सभी देश के प्रमुख संस्थानों से विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इन साइबर कमांडो का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों पर रोक लगाना और साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। यह योजना केंद्र सरकार की ओर से लागू की जा रही है। टेक्नोलॉजी के इस दौर में बढ़ते साइबर हमलों को देखते हुए उत्तराखंड ने भी साइबर कमांडो की टीम बनाई है। पहले चरण में 10 पुलिसकर्मियों को साइबर कमांडो के रूप में चुना गया है, जो देहरादून और हल्द्वानी के साइबर क्राइम थानों से चयनित किए गए हैं। इन कमांडो ने हाल ही में इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (I4C) की ऑनलाइन परीक्षा पास की थी। साइबर सुरक्षा को राष्ट्रीय सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण पहलू मानते हुए, केंद्र सरकार ने साइबर कमांडो की योजना बनाई है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसे डिजिटल दुनिया के पार जाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के हिस्से के रूप में देखा है। अब प्रदेश में इस योजना को लागू किया जा रहा है और जल्द ही ये चयनित पुलिसकर्मी विशेषज्ञ प्रशिक्षण के लिए भेजे जाएंगे।साइबर कमांडो की लिस्ट में निम्न पुलिसकर्मी हैं शामिल:-1. सब इंस्पेक्टर राजीव सेमवाल2. सब इंस्पेक्टर आशीष गुसांई3. सब इंस्पेक्टर राजेश ध्यानी4. सब इंस्पेक्टर राहुल कापड़ी5. महिला सब इंस्पेक्टर वंदना6. सहायक सब इंस्पेक्टर विनोद बिष्ट7. हेड कांस्टेबल पवन8. कांस्टेबल उष्मान9. कांस्टेबल अरविंद बिष्ट10. कांस्टेबल सुभाष खत्री

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कारा होटल्स का उत्तराखंड में बड़ा निवेश, बद्रीपुर में बनेगा 100 कमरों वाला लग्जरी होटल ‘कारा देहरादून’

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई पहचान देने की दिशा…

47 minutes ago

Enough petroleum stock in U’khand, panic unfounded – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Public sector oil marketing companies Hindustan Petroleum Corporation Limited, Bharat Petroleum…

57 minutes ago

इलेक्ट्रिक स्कूटर से सैनिक कल्याण निदेशालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण…

2 hours ago

अस्पतालों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी- सुबोध उनियाल

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण हरिद्वार। प्रदेश…

2 hours ago