Latest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग नगर मुख्यालय के अमसारी क्षेत्र में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद फरार हुए पति को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पर दिल्ली में भी 307 में मुकदमा दर्ज है। बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 31 अगस्त को रुद्रप्रयाग नगर के अमसारी गांव में दिन दहाड़े राजीव त्यागी उर्फ गांधी त्यागी पुत्र सर्वेश कुमार निवासी ग्राम हैदरपुर थाना शालीमार बाग दिल्ली ने अपनी पत्नी राधिका को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था।बताया कि घटना के दिन ही पुलिस स्तर से मृतका राधिका की मां रानी पत्नी स्वर्गीय राजेश हाल कर्मचारी तहसील बसुकेदार जिला रुद्रप्रयाग की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही मामले में विवेचना शुरू कर दी गई। विवेचना के दौरान पुलिस के स्तर से घटनास्थल पर फोरेंसिक टीमों की सहायता से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने के लिए संभावित स्थानों के लिए रवाना किया।विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी के खिलाफ थाना शालीमार बाग दिल्ली में धारा 307 भादवि, 25/27 आर्म्स एक्ट में पहले से एक मामला पंजीकृत है। जबकि न्यायालय दिल्ली से भी आरोपी को गैर जमानती वारंट जारी हो रखा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टॉफ नॉर्थ वेस्ट टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर दिल्ली न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जबकि जनपद पुलिस के विवेचक उप निरीक्षक मुकेश डिमरी द्वारा संबंधित न्यायालय में ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया गया।दिल्ली न्यायालय द्वारा आवेदन स्वीकार करते हुए आरोपी को जनपद पुलिस टीम द्वारा दिल्ली से रुद्रप्रयाग लाकर जरूरी पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया गया है। आरोपी द्वारा हत्याकांड में प्रयुक्त असलाह आदि को लेकर भी विवेचना की जा रही है। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपनी पत्नी के साथ आपसी पारिवारिक विवाद का होना बताया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस कामयाबी के लिए पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…