Categories: hindiUttarakhand

कस्टम-CBI अफसर बनकर ठगी का खेल, साइबर ठगों ने ऐसे हड़पे लाखों रुपये – Uttarakhand

Cyber ​​thugs rob lakhs of rupees by posing as Customs-CBI officersइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को जाल में फंसाकर करीब नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। कस्टम और सीबीआई अधिकारी बनकर पार्सल में ड्रग्स होने का डर दिखाया और रकम ठग ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सुमन नगर रावली महदूद निवासी दर्शनलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 19 नवंबर एक व्यक्ति ने कॉल कर उसे अपना अभिषेक बंसल बताया। उसने कहा वह कस्टम इंस्पेक्टर बोल रहा है।तुम्हारे नाम से एक पार्सल में 16 पासपोर्ट, 58 एटीएम और 140 ग्राम एमडीएलएमए ड्रग्स मुंबई से मलेशिया कुआलाम्पुर जा रहा है। इस मामले में तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल कर सुनील कुमार नामक व्यक्ति ने खुद को पुलिस विभाग अंधेरी (ई) मुम्बई महाराष्ट्र से बताते हुए उसको वारंट व्हाट्सएप पर भेजा।केस सीबीआई को देने की बात कही और फिर दूसरे नंबर से कॉल आई। जिसने अपना नाम अनिल यादव बताया और सीबीआई मुम्बई में चीफ बताकर बंधन बैक बांगुर एवेन्यू (पश्चिम बंगाल) जेके इंटर प्राइज के पते पर पैसे भेजने की बात कही। मुकदमे से बचने के लिए उसके संबंधित दस्तावेज मांगे।पीएनबी खाते में जमा नौ लाख का पता चलने पर उसने सभी पैसे उसे भेजने के लिए कहा। पैसे भेजने पर केस से बचने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों में आकर और डरकर अलग अलग बारी में खाते में नौ लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में फोन बंद होने पर ठगी का पता चल सका। रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Olympus High hosts ‘Manthan – A Conversation with Young Minds’

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 12 Oct: Olympus High hosted ‘Manthan – A Conversation with Young…

8 minutes ago

Sainik School Ghorakhal achieves outstanding success in NDA Written Examination

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 12 Oct: Sainik School Ghorakhal…

22 minutes ago

ग्राफिक एरा में मेडिकल एथिक्स पर कार्यशाला… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने मेडिकल एथिक्स और इससे जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों…

23 minutes ago

एआई हैकाथॉन में वर्क्स लोकली टीम अव्वल… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में एआई-टूरिज्म हैकाथॉन में वर्क्स लोकली टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर…

29 minutes ago

राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम

उचित दर दुकानों पर साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें अधिकारी-डीएम देहरादून। सार्वजनिक वितरण…

30 minutes ago