Categories: hindiUttarakhand

20 साल की मानसिक रूप से बीमार लड़की से दरिंदगी, गैंगरेप कर युवक मौके से फरार

इस खबर को शेयर करेंहल्द्वानी: मानसिक रूप से बीमार युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती को हैवानियत का शिकार बनाने वाला ई-रिक्शा चालक व उसका दोस्त बताया जा रहा है। जिन्होंने मंडी क्षेत्र में बारी-बारी से युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात ई-रिक्शा चालक समेत के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। घटना 26 नवंबर की है। मुखानी थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी।
बताया कि बेटी दोपहर में घर से बिना बताए निकल गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी की मदद से दूसरे दिन पुलिस ने खोजबीन कर युवती को मंडी क्षेत्र से बरामद किया।
मां ने पूछताछ की तो पीड़िता ने बताया कि वह आरटीओ रोड की तरफ पहुंच गई थी। जहां देर शाम एक युवक उसे जबरन ई-रिक्शा में बिठाकर मंडी की तरफ ले आया। वहां उसने अपने दोस्त को बुलाया। दोनों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। एसओ विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रात भर टेंपो चालक के घर रही पीड़िता मानसिक रूप से बीमार पीड़िता ने पूछताछ में मां को बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद उसे बरेली रोड पर छोड़ दिया। जहां वह फुटपाथ पर बैठी रो रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक टेंपो चालक उसे अपने साथ घर ले गया। जहां टेंपो चालक की मां के साथ पीड़िता ने रात गुजारी। दूसरे दिन पुलिस पहुंची तो उसके सुपुर्द किया।
The post 20 साल की मानसिक रूप से बीमार लड़की से दरिंदगी, गैंगरेप कर युवक मौके से फरार appeared first on .

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

देहरादून – उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड…

5 hours ago

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं और साइबर सुरक्षा को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, शिकायतों…

6 hours ago

बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

दिसंबर को आयोजित होगा प्रसिद्ध बूंखाल मेला पौड़ी- आगामी 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले…

6 hours ago

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए शव उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर लापता हुए ट्रेकर्स…

7 hours ago

देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना

देहरादून। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए…

7 hours ago