Categories: hindiUttarakhand

जमीन की रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा नहीं होगा आसान, उत्तराखंड सरकार लेगी यह सख्त ऐक्शन – Uttarakhand

Fraud in land registration will not be easy, Uttarakhand government will take this strict actionइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने उत्तराखंड में भूमि की खरीद और रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भूमि घोटालों की जांच के लिए बनी एसआईटी की रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए।मंगलवार को सचिवालय में हुई बैठक में वे बोले, जमीन फर्जीवाड़ा करने वालों के लिए सख्त उदाहरण स्थापित हो। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति किसी तरह न हो।वित्त सचिव ने जमीन फर्जीवाड़े से जुड़े लंबित 38 मामलों में अपर सचिव गृह और देहरादून के एसपी देहात को तत्काल अपने स्तर पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिन 110 मामलों में एसआईटी ने एफआईआर की संस्तुति की थी, उन मामलों की भी नियमित रूप से गहन समीक्षा की जाएगी।इस अवसर पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की कार्यशैली पर भी सवाल उठा। जानकारी में आया कि जांच बेहद धीमी गति से हो रही है। यही नहीं, स्टाम्प एवं निबंधन विभाग के फॉरेंसिक विशेषज्ञों की ओर से पकड़े गए 18 कूटरचित दस्तावेजों की जांच पड़ताल भी नहीं की जा रही है।इस पर महानिरीक्षक-निबंधन को तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि एसआईटी की रिपोर्ट में आई विसंगतियों और संस्तुतियों को डिजिटल फार्म में संकलित करवाया जाएगा। इसे जल्द ही सीएम के समक्ष प्रस्तुत भी किया जाएगा। इस रिपोर्ट की संस्तुतियों के क्रम में अधिकारियों को कार्रवाई को कहा गया है।25 जुलाई 2023 को बनाई गई थी एसआईटीमालूम हो कि भूमि घोटालों की जांच को 25 जुलाई 2023 को एसआईटी का गठन हुआ था। इसका कार्यकाल दो चरण में 28 फरवरी 2025 तक चला। इस दौरान जमीन घोटालों से जुड़ीं 378 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस बैठक में महानिरीक्षक-निबंधन डॉ. अहमद इकबाल, अपर सचिव-गृह निवेदिता कुकरेती, अपर सचिव गंगा प्रसाद और एसपी-देहात जया बलूनी भी मौजूद रहीं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

8 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago