देहरादून। राजधानी देहरादून के तहसील चौक पर ड्यूटी के दौरान एक यातायात महिला सिपाही को विक्रम चालक ने जान से मारने की धमकी दी और कुचलने की कोशिश की। यह पूरा मामला नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस की सिपाही रेशमा रोजाना की तरह 4 नवंबर की सुबह 7:30 बजे तहसील चौक पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने पहुंची थीं। इससे पहले 2 और 3 नवंबर को उन्होंने उसी विक्रम चालक को नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करने के लिए चेतावनी दी थी। इस बात से नाराज होकर चालक ने सिपाही रेशमा से कहा — “तुझे तो कल का सूरज नहीं देखने दूंगा।”
अगले दिन आरोपी चालक तेज रफ्तार में विक्रम चलाते हुए मौके पर पहुंचा और सिपाही रेशमा को कुचलने की कोशिश की। हालांकि सिपाही ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बचा लिया। घटना के बाद चालक हंसते हुए प्रिंस चौक की ओर फरार हो गया।
रेशमा ने तत्काल वाहन का नंबर नोट कर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि यह हमला पूर्व रंजिश के चलते किया गया है।
शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना और सरकारी कर्मचारी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि अब तक हत्या के प्रयास की धारा नहीं जोड़ी गई है।
इस संबंध में शहर कोतवाली प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Post Views: 5
Post navigation
लिंगानुपात में असमानता वाले गांवों को रेड जोन में किया जाएगा चिह्नित, भ्रूण लिंग परीक्षण…
स्कूल-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता एवं ड्रग्स टेस्टिंग अभियान, दो नई टेस्टिंग मशीनों के लिए धनराशि…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Oct: BJP State Spokesperson Ravindra Jugran met Dehradun Mayor…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Oct: Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd.) unveiled the…
Opening Evening of Sharadotsav By Sunil Sonker Mussoorie, 7 Oct: The opening evening of the…
Gov attends event marking 21st Anniversary of RTI Act my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7…