DEHRADUN NEWS : प्रदेशभर में इन दिनों मौसम अपनी करवट बदल रहा है, कभी आसमान बादलों से घिर जा रहा है, तो कभी तेज धूप में गुनगुनी ठंड का अहसास हो रहा है। इस बीच सुबह- शाम के मौसम की बात करें तो सुबह और शाम को तो मौसम पूरी तरह से ठंड भरा हो चुका है। बीते एक- दो दिन पहले पहाड़ों पर बर्फबारी देखने को मिली, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला। पहाड़ों में बढ़ी ठंडक से मैदानी इलाकों में ओंस भरा कोहरा देखने को मिल रहा है। जहां पहाड़ों में बर्फ की सफेद चादर देखने को मिल रही है, तो वहीं मैदानों में सफेद कोहरे ने चादर ओढ़ रखी है।
आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है, कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इस बीच मैदानी इलाकों में कोहरा पूरी तरह बरकरार रहेगा। बात अगर देहरादून जिले की करें तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के साथ ही कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बीच आगे चलकर तापमान में भी तेजी से गिरावट आने की संभावना है। बात अगर पिछले वर्ष की करें तो पिछले साल भी दून में अच्छी खासी ठंड देखने को मिली थी। इअधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरा था।
सिमरन बिंजोला
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…
13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…