हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी पुलिस के शिकंजे में –

 
‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा के यमुनानगर से दबोचे गए फरार आरोपी
 
देहरादून, बैरागीवाला हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली सहसपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन और उसके दो साथियों सावेज व आजम को हरियाणा के यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 की शाम सहसपुर क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के नामजद और 30-40 अन्य लोगों ने दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां विनोद कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना के बाद मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में बीएनएस की धाराओं 103, 109, 191(2) एवं 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर कई पुलिस टीमें गठित कर उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी लगातार दबिश दी जा रही थी।
पुलिस ने इससे पहले रज्जाक, सलमान, जावेद, शहबाज, इम्तियाज और इंतजार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। लगातार की जा रही सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी अमन तथा उसके साथी सावेज और आजम की लोकेशन हरियाणा में ट्रेस की। इसके बाद यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में शामिल शेष फरार आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न राज्यों में दबिश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

11 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

32 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

53 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago