पैक्स अध्यक्षों का तीन दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण संपन्न –

पंतनगर,  सहकार भारती उत्तराखंड के तत्वावधान में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में कुमाऊं मंडल के छह जिलों के लगभग 90 पैक्स अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का तीन दिवसीय आवासीय नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं चम्पावत जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन 21 सितंबर को पूज्य लक्ष्मणराव इनामदार (वकील साहब) की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश कुमार सेमवाल, सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया, पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप तथा सहकारिता सचिव डॉ. अहमद इकबाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहकार भारती के विभाग प्रमुख प्रशांत अनुज कौशिक ने किया।उद्घाटन सत्र में चार नए आयामों का लोकार्पण किया गया। इनमें ‘सहकार ग्रंथम’ स्मारिका, ‘देवभूमि सारथी सहकारी संघ’, युवाओं के लिए सहकार जागरूकता रील्स तथा प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ शामिल रहा। देवभूमि सारथी सहकारी संघ भारत टैक्सी के साथ सहयोग की दिशा में कार्य करेगा।सात विषयों पर हुआ प्रशिक्षणतीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सहकारिता क्षेत्र से जुड़े सात महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सत्र आयोजित किए गए। इनमें नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2026 के तहत पैक्स को बहुआयामी व्यवसाय केंद्र बनाने, त्रिस्तरीय सहकारी व्यवस्था में पैक्स की भूमिका, समिति में चुनाव एवं संचालन प्रक्रिया, नेतृत्व विकास, व्यवसाय के नए अवसर, नाबार्ड के माध्यम से वित्त प्रवाह तथा सहकारिता क्षेत्र में युवाओं के लिए करियर के अवसर प्रमुख रहे।प्रशिक्षण में मिलेट, सेब-कीवी, बीज उत्पादन, एफपीओ तथा आईटीबीपी-दुग्ध मॉडल जैसे नए व्यवसायिक अवसरों पर भी चर्चा की गई। साथ ही पैक्स को मजबूत बनाने के लिए नाबार्ड की वित्तीय योजनाओं और सहकारी संस्थाओं के प्रभावी संचालन की जानकारी दी गई। सहकारिता में युवाओं के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद गौड़ ने प्रतिभागियों को जानकारी दी।प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानितसमापन सत्र में कृषि मंत्री गणेश जोशी वर्चुअल माध्यम से जुड़े, जबकि राज्य मंत्री डॉ. भुवन विक्रम डबराल ने कार्यक्रम में भौतिक रूप से प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गौड़, सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा पंतनगर विश्वविद्यालय के स्टाफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक मनीराम नौटियाल, रविंद्र कश्यप, सुधीर कुमार जोशी, राकेश डंगवाल, हरीश रावत, ब्रज मोहन मधवाल, रविंद्र धोभाल, हरि सकलानी एवं अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

46 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

52 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

3 hours ago