Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भयंकर ठंड का टॉर्चर! कहीं कोहरा तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इन दिनों भयंकर ठंड पड़ने लगी है. यहां पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाएगा, जिससे विजिबिलिटी कम रहेगी. मौसम विभाग का कहना है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. यहां कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. शाम होते ही दोबारा ठंड का असर तेज हो जाएगा.
ठंड से जनजीवन होगा प्रभावितवहीं उत्तरकाशी, चमोली जैसे पहाड़ी जिलों में तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने और पाला जमने के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं की वजह से गलन बढ़ेगी. दोपहर में धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवाएं चलने की वजह से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
कम हो सकती है विजिबिलिटीमौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर (Cold Wave) का प्रभाव बना रहेगा. यहां सुबह और रात के समय ठंड अपने चरम पर होगी. उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, जिससे विजिबिलिटी (Visibility) काफी कम हो सकती है.
जानिये तापमान कितना रहेगा?अब अगर तापमान की बात करें तो देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की और ऊधमसिंह नगर में न्यूनतम तापमान करीब 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड का अहसास वास्तविक तापमान से ज्यादा होगा. उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जैसे पहाड़ी जिलों में सुबह का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से 1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
लुढ़केगा रात का तापमानमौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में रात का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में रात का तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस से 0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है. बढ़ती नमी और पछुआ हवाओं की वजह से ठंड और ज्यादा चुभन महसूस होगी. जिससे लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस होगी. फिलहाल कोहरे से जन जीवन अस्त व्यस्त है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…

43 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

3 hours ago

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

4 hours ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

6 hours ago