दुःखद हादसा : गौचर से रायवाला आ रहा आर्मी का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त , एक जवान की मौत – myuttarakhandnews.com

देवप्रयाग : आज सुबह 11:30 के करीबदेवप्रयाग NHPC बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलट गया , ट्रक के नीचे एक जवान दबा हुआ था।पुलिस ने सूचना पर पहुँच तत्काल हाइड्रा बुलवाकर ट्रक के नीचे से जवान को बाहर निकाला, और उपचार के लिए CHC देवप्रयाग पहुंचाया । जिसको मृत घोषित कर दिया गया ।जानकारी मिली है ट्रक गौचर से रायवाला देहरादून जा रहा था , जिसमे गढ़वाल स्काउट के सूबेदार खुशपाल सिंह सहित कुल 4 जवान बैठे थे ।
चालक NK दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया गया कि ट्रक का प्रेशर अचानक खत्म हो गया । इस वजह से ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। वहीं पहाड़ी पर चढ़ाई के कारण ट्रक पीछे आने लगा। इन हालात में ट्रक में सवार सूबेदार व अन्य जवान अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से कूदने लगे, लेकिन तभी ट्रक पलट गया और एक जवान उसके नीचे आ गया जिसकी अस्पताल पहुचाने तक मौत हो गयी ।
हादसे में मरने वाले जवान की पहचान हवलदार 3011267X शैलेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 26 राजपूत रेजीमेंट का जवान था। घटना में अन्य किसी भी जवान को कोई चोट नहीं आई है।उत्तराखंड हलचल जवान की मौत पर दुःख व्यक्त करते है ।

Post Views: 5

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks