उत्तरकाशी। गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को SDRF ने साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रात के अंधेरे, गहरी खाई और विषम परिस्थितियों के बीच जवानों ने घंटों तक अभियान चलाकर घायलों की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, 29 मई 2026 की देर रात गंगनानी के पास एक स्विफ्ट कार (PB 01 F 1733) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट भटवाड़ी से उपनिरीक्षक गब्बर सिंह तथा पोस्ट उजेली से आरक्षी शक्ति सिंह के नेतृत्व में टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल थे। SDRF टीम ने जोखिम भरे हालात में खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे में मृतकों की पहचान दामोदर हरीराम जी रामटेककर (77 वर्ष) और लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67 वर्ष) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
वहीं घायलों में विमल कुमार प्रधान (61 वर्ष), उपासना प्रधान (54 वर्ष) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा तथा यशवीर (35 वर्ष) निवासी पंजाब शामिल हैं।
SDRF ने मृतकों के शवों को भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। स्थानीय प्रशासन और प्रत्यक्षदर्शियों ने विषम परिस्थितियों में चलाए गए इस रेस्क्यू अभियान की सराहना की है।
Post Views: 1
Post navigation
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…