उत्तराखंडदुर्घटना
by cradminMarch 20, 2026March 20, 2026
Share0
देहरादून, राजपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल पैदल मार्ग के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया।
आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार घटना में एसडीआरएफ टीम की तत्काल आवश्यकता बताई गई थी। इस पर सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर टीम ने खाई में गिरे एक युवक एवं एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24 वर्ष), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून तथा दिशा रावल (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है।
रेस्क्यू के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि वाहन में एक अन्य युवक भी सवार था। गहन सर्चिंग के दौरान पाया गया कि वह युवक वाहन और चट्टान के बीच फंसा हुआ है, जबकि वाहन खाई में अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में लटका हुआ है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा क्रेन की व्यवस्था की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर डटी हुई है और फंसे युवक को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…