Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा, बारातियों की कार खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत, दो घायल – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand Tehri accident news: उत्तराखंड के टिहरी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश के गुमानीवाला से नरेंद्रनगर के नाई गांव जा रही बारातियों की कार खाई में गिर गई। जिससे मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। सभी युवक श्यामपुर ऋषिकेश के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों के साथ ही शवों को भी कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
हादसे की सूचना खाई में गिरे एक युवक ने दी। ज़्यादा जानें मनोरंजन केंद्रमोटरसाइकिलें कुचलीं, मां-बेटी घायल” प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। ऋषिकेश के गुमानीवाला से बारात नरेंद्र नगर के नाई गांव के लिए रवाना हुई।
इसी में शामिल होने के लिए एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर 5 युवक भी शामिल हुए। कुंडिया गांव के पास कार करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार एक युवक ने अपने दोस्त को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य की टीमें मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार देर रात को पुलिस चौकी गूलर के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पावकी देवी मार्ग ग्राम सभा नाई के पास एक स्कॉर्पियो वाहन (संख्या UK07AC3409) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। Powered By बताया गया कि वाहन में पाँच लोग सवार थे जो श्यामपुर घड़ी मेचक से पावकी देवी नाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मार्ग में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200-300 मीटर गहरी खाई में गिर गया । जिसमें 02 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि 03 युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
। टीम द्वारा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रातभर चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों एवं घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा मृतकों के शवों को जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया। घायल- निखिल रमोला पुत्र श्री अनिल रमोला, उम्र 21 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश। तनुज पुंडीर ,उम्र 26 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश।
राहुल कलुड़ा पुत्र स्व. रुस्तम सिंह कलुड़ा, उम्र 23 वर्ष। आशिष कलुड़ा पुत्र श्री राजकुमार कलुड़ा, उम्र 26 वर्ष, निवासीगण- श्यामपुर ऋषिकेश।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

डॉ. पवित्रा टम्टा को मिलेगा ‘शिक्षक गौरव अवार्ड’… –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टंगसा गोपेश्वर की प्रधानाध्यापिका डॉ.…

7 minutes ago

ABVP का संघर्ष रंग लाया, महाविद्यालय में स्थापित हुई फ्री सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में…

2 hours ago

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

11 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

12 hours ago

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग सहित पूरे…

13 hours ago