Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; एक परिवार के 3 लोगों की मौत – Uttarakhand

Tragic accident in Uttarakhand, car fell into a deep ditch; 3 members of a family diedTragic accident in Uttarakhand, car fell into a deep ditch; 3 members of a family diedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)पौड़ी; उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र में मंगलवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक ही परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, हादसा गुमखाल के पास द्वारीखाल में हुआ जहां कार अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से नीचे लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार के थे।घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय परिवार दिल्ली से पौड़ी जिले में स्थित अपने गांव कुठारगांव जा रहा था। इस दौरान ही कार गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसने खाई में उतर कर रस्सी और स्ट्रेचर की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विनोद सिंह नेगी (59), उनकी पत्नी चंपादेवी (57) और उनके 26 वर्षीय पुत्र गौरव के रूप में हुई है।एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आज जनपद पौड़ी के थाना सतपुली के माध्यम से गुमखाल के पास द्वारिखाल में एक वाहन कार संख्या डीएल-10सीयू 6560 के खाई में गिरने की सूचना मिली। इस पर, पोस्ट सतपुली से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल गई। जहां दुर्घटनाग्रस्त कार में एक महिला व दो पुरुष के शव मिले। जो एक ही परिवार के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि ये लोग दिल्ली से अपने गांव कुठारगांव, पौड़ी जा रहे थे। रास्ते में द्वारिखाल में उक्त कार अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि कार में सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में ‘द हेरिटेज एडिट’ का भव्य शुभारंभ, पहली बार एक मंच पर आए खन्ना ज्वैलर्स और आहूजा सन्स –

देहरादून,  फामा (FaMa) एग्जीबिशन की ओर से आयोजित विशेष लग्जरी प्रदर्शनी ‘द हेरिटेज एडिट’ का…

3 minutes ago

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का रहा है सदैव उल्लेखनीय योगदान-रेखा आर्या अंतरराष्ट्रीय…

20 minutes ago

देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना

मलिन बस्तियों से पॉश कॉलोनियों और हॉस्टल-पीजी तक पहुंची पुलिस, 1500 से अधिक बाहरी व्यक्तियों…

41 minutes ago

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने आईएएसओ सम्मेलन में जीते शीर्ष पुरस्कार –

 एमसीएच ऑन्कोलॉजी के प्रशिक्षु डॉ. दिव्या सेंगर और डॉ. तेजा ने लखनऊ में आयोजित इंडियन…

53 minutes ago

अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान…

1 hour ago