Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड की क्रिकेटर ने रचा इतिहास, दोहरा शतक लगाकर विश्व क्रिकेट में मचाया तहलका, देखें वीडियो – Uttarakhand

Uttarakhand cricketer created history, created a stir in world cricket by scoring a double century, watch videoइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Neelam Bhardwaj Double Century: उत्तराखंड की नीलम भारद्वाज ने नागालैंड को खिलाफ सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट में दोहरा शतक जड़ कर इतिहास रच दिया है. नीलम दोहरा शतक ठोकने वाली सबसे युवा बल्लेबाज बन गई हैं. नागालैंड के खिलाफ मैच में 18 साल की भारद्वाज ने 137 गेंद में नाबाद 202 रन बनाए. अपनी इस पारी में नीलम ने 27 चौके और दो छक्के जड़े. उनकी इस पारी की बदौलत उत्तराखंड ने यह मुकाबला 259 रनों से जीता.उत्तराखंड की महिला टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उत्तराखंड ने 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 371 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे. ओपनर नंदिनी कश्यप के 81 रन और नीलम के शानदार दोहरे शतक के बाद कंचन परिहार ने भी 53 रन की पारी खेली. नागालैंड ने अपने 9 गेंदबाजों से बॉलिंग कराई लेकिन उत्तराखंड के बल्लेबाजों के सामने उनकी एक न चली. 372 रन का पीछा करने उतरी नागालैंड 47 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 112 रन ही बना सका. उत्तराखंड की गेंदबाज एकता बिस्ट ने 5 विकेट हासिल किए.इसी साल आया था एक और दोहरा शतकयह भारतीय महिला के घरेलू क्रिकेट में साल का दूसरा दोहरा शतक है. इससे पहले श्वेता सहरावत ने नागालैंड के खिलाफ ही 150 गेंद में 242 रन ठोके थे. वह लिस्ट ए मैचों में ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं. उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली ने 6 विकेट के नुकसान पर 455 रन बनाए और 400 रनों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की थी.इन दोनों के अलावा स्मृति मंधाना और मिथाली राज ने भी दोहरा शतक लगाया है. स्मृति ने 2013-14 में गुजरात के खिलाफ अंडर 19 मैच में महाराष्ट्र के लिए 224 रन बनाए थे. जबकि मिथाली राज ने इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में टेस्ट मैच में शानदार 214 रन बनाए थे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की वास्तविक शक्ति और पूंजी है- गणेश जोशी

श्रीदेव सुमन नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिले मंत्री गणेश जोशी देहरादून। कैबिनेट मंत्री…

25 minutes ago

Heatwave Tightens Grip on Uttarakhand, Relief Likely After May 20 – my uttarakhand news

The scorching sun is troubling people in both the plains and mountainous regions of Uttarakhand.…

31 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार देर रात्रि अनारवाला मालसी मोटर…

46 minutes ago

कारा होटल्स का उत्तराखंड में बड़ा निवेश, बद्रीपुर में बनेगा 100 कमरों वाला लग्जरी होटल ‘कारा देहरादून’

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई पहचान देने की दिशा…

2 hours ago

Enough petroleum stock in U’khand, panic unfounded – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Public sector oil marketing companies Hindustan Petroleum Corporation Limited, Bharat Petroleum…

2 hours ago