Latest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरीकुंड के समीप बुधवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सुबह दस बजे हुए हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमों ने बचाव एवं राहत कार्य चलाया।आठ घायलों को उपचार के लिए सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि गंभीर रूप से घायल छह अन्य को हेलीकॉप्टर के माध्यम से AIIMS ऋषिकेश पहुंचाया गया। हादसे के समय वाहन में 15 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से एक का शव बाद में खोजबीन के दौरान मुनकटिया के पास मंदाकिनी नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान कोलकाता निवासी सुनील दास (68) के रूप में हुई। श्रद्धालुओं में से 10 कोलकाता के रहने वाले हैं जबकि चार अन्य उत्तर प्रदेश के अयोध्या तथा एक दिल्ली का रहने वाला है। ये सभी केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।
समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…
प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…
Cabinet authorises Dhami to decide time & venue of VS session PIONEER EDGE NEWS SERVICE/…
उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: The Asian School, Dehradun, hosted a two-day CBSE…
देहरादून/नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’…