Categories: hindiUttarakhand

Weather Update: उत्‍तराखंड के दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे बंद; मसूरी में 10 घंटे तक बरसे बदरा – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। मानसून जाते उत्‍तराखंड को भिगोने के लिए तैयार है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून में ज्यादातर क्षेत्रों में आज भी आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने के आसार हैं। उधर, कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में भी वर्षा के तीव्र दौर और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। खासकर बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।बदरीनाथ हाईवे बाधितचमोली जिले में बुधवार रात से हो रही बारिश गुरुवार सुबह थमी। बारिश के कारण कई जगह मलबा आ गया है। जिससे बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बाधित हो गया है। हाईवे नंदप्रयाग, चटवापीपल ,‌कमेडा (गौचर) में बाधित हो गया। मार्ग खोलने का काम जारी है।यह विडियो भी देखेंबदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में लगातार गिर रहे हैं पत्थरबुधवार रात्रि में हुई बारिश के कारण जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत बदरीनाथ हाईवे पर स्थान नरकोटा के पास मार्ग बाधित चल रहा है, यहां पर पहाड़ी से निरन्तर पत्थर गिर रहे हैं, जिस कारण मार्ग खोले जाने की कार्यवाही सुचारु नहीं हो पा रही है। उक्त मार्ग के विकल्प के रूप में तिलवाड़ा-चिरबटिया-घनसाली-टिहरी का प्रयोग किया जा सकता है। वैकल्पिक मार्ग अपेक्षाकृत काफी लम्बा है। अतः अति आवश्यक होने पर ही सफर करें।बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर पर गिरा मलबामसूरी में बीते दस घंटे से जारी मूसलाधार बारिश के दौरान बुधवार रात को माल रोड पर गढ़वाल टेरेस के सामने बड़ा हादसा हो गया। यहां हो रहे अवैध पहाड़ कटान और निर्माण के दौरान जमा किए गए मलबे से भरे कट्टे/बोरे भारभरा कर बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर के ऊपर आ गिरा। जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और उसके अंदर मलबा भर गया। परिणाम स्वरूप माल रोड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इस अवैध पहाड़ कटान और निर्माण को कुछ दिन पहले ही एमडीडीए ने सीज कर दिया था, लेकिन अवैध निर्माणकर्ता ने दबंगता दिखाते हुए खनन जारी रखा।जजरेड के पास रोड बंदविकासनगर में बुधवार रात से हो रही तेज बारिश के चलते जौनसार बावर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले जजरेड के पास पहाड़ दरकने से यातायात संचालन देर रात से बाधित है। मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी

प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि  प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…

17 minutes ago

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत…

1 hour ago

CBSE Capacity Building Prog held at Asian School

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: The Asian School, Dehradun, hosted a two-day CBSE…

2 hours ago

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

देहरादून/नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’…

2 hours ago

Directives issued for monitoring & survey of Crop Damage caused by rainfall

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: Taking note of the damage caused to farmers’…

2 hours ago