देहरादून- चकराता क्षेत्रान्तर्गत मीनस के पास दुखद हादसा, दुर्घटनाग्रस्त वाहन से SDRF ने बरामद किए 3 शव




देहरादून- चकराता क्षेत्रान्तर्गत मीनस के पास दुखद हादसा, दुर्घटनाग्रस्त वाहन से SDRF ने बरामद किए 3 शव

देहरादून। देहरादून- चकराता क्षेत्रान्तर्गत मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक बोलेरो कैम्पर 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। बोलेरो कैम्पर के दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना तहसीलदार चकराता द्वारा SDRF को दी गई। सूचना मिलने पर पोस्ट त्यूणी में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम HC सतेंद्र रावत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
उक्त घटनास्थल पर एक बोलेरो कैंपर (HP 63 C 5039) जिसमें 3 लोग सवार थे, जो नेवल टिकरी, तहसील- चौपाल, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहे थे। विकासनगर की ओर आते समय मीनस के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें तीनों सवारों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाकर वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला। जिसके पश्चात कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतकों के विवरण:-1. राकेश कुमार पुत्र सूरत सिंह, 26 वर्ष, (वाहन चालक)2. सुरजीत सिंह पुत्र जगत राम, 35 वर्ष3. श्याम सिंह पुत्र भागमल, 48 वर्षउपरोक्त सभी ग्राम- टिकरी, तहसील- नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश के निवासी है।
रेस्क्यू टीम का विवरण:-
1. मुख्य आरक्षी सतेंद्र सिंह2. आरक्षी दिनेश चौहान3. आरक्षी धजवीर चौहान4. आरक्षी बारू चौहान5. आरक्षी महेंद्र चौहान6. पेरामेडिक्स गौरीदत्त शर्मा7. उपनल चालक भूपेंद्र सिंह

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks