दुखद: पहली पोस्टिंग हुई और ज्वाइनिंग से पहले ही पुलिस के जवान की मौत
दुखद: पहली पोस्टिंग हुई और ज्वाइनिंग से पहले ही पुलिस के जवान की मौतक्षेत्रपाल गागरीगोल निवासी पुलिस के जवान का आकस्मिक निधन हो गया है। जो ट्रेनिंग पूरी कर पुलिस लाइन देहरादून में तैनात था। उसकी पोस्टिंग अल्मोड़ा जनपद में हुई थी। अल्मोड़ा जॉइन करने से पहले ही उसका आकस्मिक निधन हो गया।
तहसील गरुड़ अंतर्गत क्षेत्रपाल गागरीगोल निवासी मनीष गोस्वामी पुत्र गिरीश गिरी (27) का अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वह ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पुलिस लाइंस देहरादून में ड्यूटी दे रहा था। सोमवार को अचानक तबियत खराब होने के कारण उसे सहकर्मियों द्वारा महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसका पार्थिव शरीर बुधवार को घर लाया गया। जहां शव देखकर परिजनों में मातम पसर गया।मृतक जवान एक वर्ष पूर्व ही पुलिस में भर्ती हुआ था। उसका एक भाई भी पुलिस में ही तैनात है।
जिसका दाह संस्कार उनके पैतृक समाधि स्थल पर किया गया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिस टुकड़ी ने जवान को शस्त्र उल्टा कर अंतिम सलामी दी। इधर दर्जा मंत्री शिव शिव सिंह बिष्ट, एसपी अक्षय कोंडे, सीओ अंकित भंडारी, कैलाश खुल्बे, सुरेश खड़ायत, महेश पंत, पंकज साह, दीपक पाठक, गिरीश नयाल, अनिल पंत, मनीष वर्मा, उपनिरीक्षक जीवन सामन्त, भुवन साह, योगेश पांडे, योगेश गोस्वामी आदि ने जवान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…
लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए केदारघाटी से संचालित होने वाली नियमित हेली सेवाएं…