हल्द्वानी के पास गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित जीप। पांच की मौत – my uttarakhand news

उत्तराखंडदुर्घटना

Share0

उत्तराखण्ड में नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्र ओखलकांडा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत कई घायल।
नैनीताल जिला की भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक में एक टैक्सी बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
खचाखच भरे वाहन के अंधेरे में गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
सूत्रों के अनुसार, हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं जिनकी खोजबीन चल रही है।
बताया जा रहा है कि पटलोट मोटर मार्ग हुई इस घटना में मैक्स टैक्सी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। पुलिस, जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है।
टैक्सी जीप हल्द्वानी से सवारियां लेकर पुडपुडी जा रही थी, जब ये अनियंत्रित होकर खन्स्यु के पास खाई में गिर गई। गाड़ी में 11 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

6 hours ago

पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार

कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…

7 hours ago

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री –

  देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

7 hours ago