रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत; एक घायल – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग: जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों लोगों को वाहन से बाहर निकाला।
 
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को मथ्यागांव के समीप वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
 
दुर्घटनाग्रस्त वाहन में रोहित पुत्र जगत सिंह, उम्र 26 वर्ष, मोहन सिंह पुत्र भाग सिंह, उम्र 65 वर्ष और विनोद सिंह पुत्र दरमान सिंह, उम्र 42 वर्ष सवार थे। रेस्क्यू टीम को रोहित घायल अवस्था में मिले, जबकि मोहन सिंह और विनोद सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
 
दुर्घटना स्थल तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था, इसके बावजूद DDRF और SDRF के जवानों ने तत्परता से रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचकर तीनों व्यक्तियों को बाहर निकाला। घायल रोहित को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को रेस्क्यू कर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।
 
सुबह-सुबह हुए हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दो लोगों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के कारणों की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। संबंधित स्तर पर दुर्घटना की परिस्थितियों और कारणों की जांच की जा रही है।
 
प्रशासन की ओर से रेस्क्यू कार्रवाई पूरी कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि दोनों मृतकों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

5 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

12 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

26 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

54 minutes ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 hours ago