टिहरी गढ़वाल, उत्तराखण्ड। जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना चंबा क्षेत्र अंतर्गत चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर नैल के पास आज एक अत्यंत दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में लगभग 10 लोग सवार बताए जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट द्वारा अब तक 8 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गई है, जबकि अन्य के घायल होने की सूचना है।
सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF एवं प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक दो घायलों को खाई से बाहर निकाला गया है, जिनमें एक की पहचान उत्तम कुमार (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। मौके पर एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। वाहन में सवार सभी लोग घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला एवं चकरेडा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
प्रशासन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। साथ ही, पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की गई है।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…