उत्तराखंड की युवती से आगरा में रेप, पहले फेसबुक फ्रेंड फिर मददगारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म – myuttarakhandnews.com

आगरा: आगरा में एक युवती के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली युवती आगरा अपने फेसबुक से मिलने आगरा आई थी। युवक ने उसे गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भागने में सफल हुई तो रास्ते में मदद करने के लिए मिले ऑटो सवार दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
युवती ने बताया कि उकसी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से आगरा के दयालबाग निवासी युवक से हुई थी। करीब 12 दिन पहले वह उससे मिलने आगरा आई थी। युवक उसे भगवान टॉकीज क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। मंगलवार रात युवती किसी तरह वहां से भाग निकली। देर रात रास्ते में मिले एक ऑटो चालक ने उसे बैठाया। जिसमें एक युवक पहले से ही बैठा था। मदद के बहाने दोनों उसे खंदौली क्षेत्र में ले गए। जहां उसके साथ दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अगरपुर गांव के पास अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर भाग गए।
पत्थर फेंकर मचाया शोरतड़के करीब 4:30 बजे युवती अगरपुर स्थित एक आटा मिल के पास पहुंची और मिल में पत्थर फेंक कर शोर मचाया। आवाज सुनकर आटा मिल का कर्मचारी देवेंद्र सिंह बाहर निकले, युवती की हालत देखकर कपड़े उपलब्ध कराए। इसके बाद आटा मिल संचालक कमलेश शर्मा को सूचना दी गई, जिन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस युवती को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस को कुछ कपड़े, चप्पल और शराब के खाली पव्वे भी मिले हैं। पुलिस महिला का मेडिकल परीक्षण करा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना के बावजूद भी तत्काल महिला पुलिस उपलब्ध नहीं हो सकी और मदद करने वालों को भी थाने ले जाकर बैठाया गया, जिससे लोगों में नाराजगी है।
पुलिस ने क्या कहा?इस मामले में डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार का कहना है कि युवती शराब के नशे में है। वह लगातार अपने बयान बदल रही है। इससे पहले भी उसने थाना न्यू आगरा में एक शिकायत लेकर आई थी। फिर भी युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

6 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

27 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

48 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago