स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ली परेड की सलामी
मेधावियों और मृतक आश्रितों को वितरित किए चेक
देहरादून। पीआरडी जवानों के लिए एक नया स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर और खेल मैदान बनाया जाएगा। प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। पीआरडी निदेशालय मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने रैतिक परेड की सलामी ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीआरडी जवानो को अब बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती रहने की दशा में 6 महीने तक निर्बाध रूप से मानदेय मिलता रहेगा।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार ने पीआरडी जवानों के हित में लगातार कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाने की बात हो, सेवानिवृत होने पर अथवा ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता देने की बात हो, चाहे महिला पीआरडी स्वयं सेविकाओं को मातृत्व अवकाश देने का मामला हो या फिर सामान्य रूप से साल भर में 12 भुगतान सहित अवकाश देने की बात हो। इन सभी कदमों के लिए मौजूदा सरकार को ही श्रेय जाता है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में आपदा की स्थिति हो, कानून व्यवस्था का मामला हो या फिर कोई बड़ा आयोजन हो, हर बार पीआरडी जवानों ने अपने समर्पण और परिश्रम का शानदार प्रदर्शन किया है।
इसके पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने विशेष वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
यह रहे अव्वल
व्यक्तिगत श्रेणी-
1 -PRD विजय कुमार (अल्मोड़ा)2- PRD जावेद अख्तर (देहरादून)3- PRD रामायण ( उधम सिंह नगर)
वाहिनी श्रेणी-
1 वाहिनी वीरांगना तीलू रोतेली2 वाहिनी वीर चंद्र गढ़वाली3 वाहिनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस
इन मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति
अर्जुन बिष्ट बागेश्वर, उर्वशी रैक्वाल नैनीताल, करन सेन अल्मोड़ा, गौरव सिंह मेहता नैनीताल, विवेक सिंह रावत पौड़ी गढ़वाल, हिमांशु रावत अल्मोड़ा, धीरज रावत अल्मोड़ा, हर्षित कुमार बागेश्वर, डॉली आर्य बागेश्वर, दीपांशी कनवाल अल्मोड़ा
इन्हें मिली कल्याण कोष से आर्थिक सहायतादीपा देवी पत्नी स्वर्गीय ललित मोहन नैनीताल, चंद्रकला पत्नी स्वर्गीय कमल कुमार नैनीताल, बची देवी पत्नी स्वर्गीय वेद प्रकाश नैनीताल, राजपाल पुत्र बंसी राम देहरादून
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Feb: The Uttarakhand Government has claimed that, under the…
my uttarakhand news Bureau Roorkee, 17 Feb: The Governor of Uttarakhand, Lt Gen Gurmit Singh (Retd), participated…
my uttarakhand news Bureau Pantnagar, 17 Feb: The Vice-Chancellor of Govind Ballabh Pant University of…
Amit Shah Haridwar Visit: अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनावी…