देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए परिवहन निगम ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक के लिए रद्द कर दी हैं। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों की आवाजाही के हिसाब से बस संचालन बढ़ाएं। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन की ओर से मंडल प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि देहरादून-ऋषिकेश-देहरादून सहित कई मार्गों पर यात्रियों के लिए कम बस उपलब्धता की शिकायत को तत्काल दूर किया जाए। 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे त्योहारी सीजन के मद्देनजर यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे बस की जरूरत और बढ़ेगी।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी डिपो सहायक महाप्रबंधक लोकल मार्गों की निर्धारित बस सेवाओं की समीक्षा करें। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बस रिशेड्यूल कर अतिरिक्त बस संचालन करें। डिपो के सभी अधिकारी बस संचालन पर पूरा ध्यान दें और आकस्मिक निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने मंडल प्रबंधकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे केवल पत्राचार न करें, बल्कि मंडल के सभी बस स्टेशन, कार्यशालाओं में आकस्मिक निरीक्षण करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर अपरिहार्य कारणों को छोड़कर निगम के सभी अधिकारियों, उपाधिकारियों, कार्मिकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।
मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…
अल्मोड़ा, सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…
हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…
देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…