संस्कार रावत की शानदार पारी के बावजूद हारा उत्तराखंड, अशर ने झटके चार विकेट

देहरादून। विकेटकीपर संस्कार रावत की शानदार संघर्षपूर्ण अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद उत्तराखंड को वीनू मांकड ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। संस्कार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 74 गेंदों में 11 चौकों व एक छक्के की मदद से 86 रन बनाए। अशर खान ने बढ़िया ऑलराउंडर खेल दिखाया और 35 रन बनाने के अलावा चार विकेट भी चटकाए।
मंगलागिरी एसीए स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 345 रन बनाए। एरन जॉर्ज और कप्तान अवनीश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 21.1 ओवर में 184 रन बनाए। अवनीश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों में 14 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 128 रनों की पारी खेली। एरन जॉर्ज ने 77 गेंदों में 60 रन बनाए। एमएस कार्तिकेय ने अंतिम ओवरों में अच्छे हाथ दिखाए और 34 गेंदों में आठ चौकों व दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए अशर खान ने 47 रन देकर चार, हर्ष ने 76 रन देकर दो और डीपी सिंह, आदित्य रावत व पूर्वांश ध्रुव ने एक-एक विकेट चटकाया।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड को रक्षित डालाकोटी और अशर खान ने 7.4 ओवर में 65 रनों की तेजतर्रार शुरूआत दी। हालांकि इसके बाद टीम ने नियमित तौर पर विकेट गवांए। मिडिल ऑर्डर में विकेटकीपर बल्लेबाज संस्कार रावत ने पारी को संभाला और उत्तराखंड को मैच में वापस लेकर आए लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल पाया। इसके कारण उत्तराखंड की पूरी टीम 47.4 ओवर में 268 रनों पर ढ़ेर हो गई। संस्कार के अलावा अशर खान ने 35, कप्तान आरव महाजन ने 31 और रक्षित डालाकोटी ने 25 रन बनाए।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

20 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

30 minutes ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

41 minutes ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

1 hour ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

1 hour ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

1 hour ago