देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने नारसन बॉर्डर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर मंत्री प्रदीप बत्रा ने यात्रियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को यात्रा सुरक्षा किट भी वितरित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु सुखद अनुभव के साथ अपनी यात्रा पूर्ण कर सकें।
स्थानीय प्रशासन एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मंत्री को तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी और आश्वस्त किया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…