भक्तों के लिए खुले तुंगनाथ मंदिर के द्वार, गूंजा ‘हर हर महादेव’ – my uttarakhand news

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ), विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित शिवालय और पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट आज बुधवार को ग्रीष्मकाल के लिए विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आज प्रातः काल चोपता से भगवान की चल-विग्रह डोली ने धाम के लिए प्रस्थान किया, जिसके बाद दोपहर 11:00 बजे शुभ मिथुन लग्न में मंदिर के मुख्य कपाट खोले गए। इस ऐतिहासिक और धार्मिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से आए सैकड़ों श्रद्धालु धाम में उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर “हर-हर महादेव” और “बाबा तुंगनाथ” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
उल्लेखनीय है कि कपाट खुलने की यह पवित्र प्रक्रिया बीते 20 अप्रैल को शुरू हुई थी, जब बाबा की डोली ने अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ (मर्कटेश्वर मंदिर) से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास भूतनाथ मंदिर में किया था। इसके पश्चात 21 अप्रैल को डोली अपने दूसरे पड़ाव चोपता पहुंची। आज 22 अप्रैल को चोपता से धाम पहुँचने पर डोली का भव्य स्वागत किया गया और पारम्परिक रीति-रिवाजों के बीच मुख्य पुजारी द्वारा मंदिर के द्वार खोले गए। कपाट खुलने के उपरान्त भगवान की विशेष पूजा-अर्चना सम्पन्न की गई और लोक कल्याण की कामना की गई। अब आगामी छह माह तक भक्त भगवान तुंगनाथ के दर्शन इसी धाम में कर सकेंगे। प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रा के सफल संचालन हेतु सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत, तुंगनाथ मंदिर के हक हकूक धारी, ग्रामीण एवं श्रदालु कपाट खुलने के साक्षी बने।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

21 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

42 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

1 hour ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago