उत्तराखंड में ट्रक ने 6 गाड़ियों को टक्कर मारी:ओवर स्पीड में आई नींद की झपकी, 5 लोग घायल – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में एक तेज रफ्तार ट्रक ने 6 गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार करीब 5 लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी।
देहरादून की पटेल नगर पुलिस के मुताबिक, ट्रक टक्कर मारने के बाद ट्रक थोड़ा आगे जाकर रोड पर ही धंस गया। ट्रक की चपेट में पांच कार और एक विक्रम टेम्पो आ गया। हादसा पटेल नगर थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में हुआ। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया।
सीमेंट से लदा था ट्रक
पुलिस के मुताबिक, घटना आज सुबह करीब 8:15 बजे की है। जब थाना पटेल नगर के आईएसबीटी चौकी क्षेत्र में एक ट्रक बैक हो रहा था, जिसके चलते सड़क पर चार से पांच गाड़ियां रुकी हुई थी। तभी अचानक गाड़ियों के पीछे आशारोड़ी की तरफ से आ रहे सीमेंट से भरे एक ट्रक ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।
जिसकी वजह से गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ियों को रौंदता हुआ ट्रक सड़क किनारे दुकानों के पास धंस गया। गनीमत रही इस भीषण हादसे में किसी की भी जान नहीं गई। हालांकि इस हादसे के कारण करीब चार से पांच लोग घायल है जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवा कर सुचारू कराया। जबकि धंसे हुए ट्रक को भी क्रेन की मदद से हटाया।
​​​​​नींद की झपकी से हादसा
सीओ सदर अंकित कंडारी और आसपास के थानों के अधिकारी व यातायात पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसे नींद की झपकी आई, तभी उसने सामने से एक ट्रक को बैक होते देखा, जिसके चलते वह ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा।
नियंत्रण खोने के बाद ट्रक का एक पहिया सड़क किनारे नाले में चला गया और एक तरफ झुक गया, जिससे नाले की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। दमकल टीम ने संभावित आग लगने की घटना को रोकने के लिए तत्काल बचाव कार्य किया। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल यातायात अधिकारियों को मौके पर भेजा और सड़कों को तुरंत क्लियर कराया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks