टिहरी। टिहरी- देवप्रयाग क्षेत्र में एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया, ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर ही ट्रक चालक की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल द्वारा SDRF को घटना की सूचना दी गई, उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट ब्यासी से HC जितेंद्र सिंह नेगी रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
घटनास्थल पर एक ट्रक (GJ 27 TD -4402) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें केवल चालक ही सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर शव तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण:- प्रमोद पुत्र रामस्वरूप, निवासी- भरतपुर, उत्तर प्रदेश।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…