कश्मीर के नार्को आतंकी माड्यूल से जुड़े दो आरोपी उत्तराखण्ड से गिरफ्तार

करोड़ो रूपये की कोकीन में संलिप्त दोनों आरोपियों से  भारी मात्रा में नकली कागजात, मोहरों व उपकरण बरामद

उत्तराखण्ड एसटीएफ व जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान

रुद्रपुर/देहरादून। जम्मू कश्मीर के नार्को आतंकी माड्यूल नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने रुद्रपुर, उधम सिंह नगर से  गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ  आयुष अग्रवाल ने  बताया कि 30 सितम्बर को जम्मू-कश्मीर पुलिस  ने दो अभियुक्तों से रामबन जिले में कई करोड़ों रूपये की 34 किलोग्राम कोकीन ( हेरोइन) के साथ ग्रिफ्तार कर एक नार्को- आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था।

अभियुक्तों द्वारा बरामद की गयी कोकीन उत्तरी कश्मीर से पंजाब लायी जा रही थी। जांच में  जम्मू-कश्मीर पुलिस को पता चला कि कोकीन सीमा पार से लायी जा रही थी । और पकड़े गये तस्करों द्वारा तलाशी नाकों पर चेकिंग से बचने के लिये फर्जी कागजात व फर्जी नम्बर प्लेटों का इस्तेमाल किया था। जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये तस्कर के पंजाब स्थित मकान से 38 फर्जी नम्बर प्लेटें, कई फर्जी पंजीकरण प्रमाण पत्र, नकली पासपोर्ट नकद 5:30 करोड़ रुपये तथा 01 अवैध रिवाल्वर बरामद किये गये। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये फर्जी कागजात व नम्बर प्लेटें जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड में बनाये गयें है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा इस इनपुट को उत्तराखण्ड एसटीएफ से साझा किया गया था।  एसटीएफ की कुमायूँ इकाई को निर्देश देकर तुरन्त कार्यवाही करने हेतु सीओ एसटीएफ सुमित पाण्डे के नेतृत्व में एक टीम को लगाया गया। इस नार्को आतंकी मॉड्यूल के 2 अपराधियों को चिन्हित किया गया।  साथ ही इन अपराधियों को पकड़ने के लिये जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एक ज्वांइट आपरेशन जनपद उद्यमसिंह नगर में चलाया गया जिसके तहत अभियुक्तों के कई ठिकानों पर पिछले 2 दिनों से लगातार छापेमारी की गयी।

नतीजतन दो अभियुक्तों को रूद्रपुर जनपद उद्यमसिंह नगर से गिरप्तार किया गया। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़े गये अपराधियों से भारी मात्रा में उसी तरह के फर्जी कागजात, मोहरें, उनको बनाने के उपकरणों बरामद हुये हैं। पूछताछ में दोनों आरोपी ने बताया कि वे दोनों पिछले काफी समय से जम्मू कश्मीर में पकड़े गये आरोपियो के सम्पर्क में थे तथा इस धन्धे में कई वर्षों से लगे हुये हैं। अब उत्तराखण्ड एसटीएफ इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि उनके द्वारा बनाये गये फर्जी कागजात गैर कानूनी रूप से कहां कहां इस्तेमाल किये गये हैं । दोनों आरोपियों को देर रात्रि जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस ऑपरेशन में कांस्टेबल जगपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण-
1. कृष्ण पाल पुत्र हरदयाल, निवासी पैपुरा, तहसील बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश। उम्र 27 वर्ष।
2. दीपचंद पुत्र गेंदन लाल, निवासी पैपुरा, तहसील बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश। उम्र 28 वर्ष।

अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 242/2023, धारा 8/21/22/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट व 17/21/ 39/40 यूएपीए एक्ट चालानी थाना बनिहाल, जम्मू कश्मीर।

बरामदगी का विवरण-
1) प्रिंटर
2) कैंसल्ड पासपोर्ट
3) हार्ड डिस्क
4) रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (निरुद्ध)
5) चेक बुक 10
6) इंश्योरेंस सर्टिफिकेट, निरुद्ध
7) पासपोर्ट कवर
8) ड्राइविंग लाइसेंस-04
9) Adhar card -11
10) Golden stamp paper uttarakhand
11) Election card-02
12) Laptop Dell
13) High school certificate-03
 14)intermediate certificate-02
15) Pan card-02
16) Police samachar service card
16) Ops utility service card

डिजिटल स्टांप मेकर
17) हार्ड डिस्क wd, hitachi
18) Mobile phone
19) Pen drive 3
20) स्टांप pad
21) Passbook -12
22) Idbi atm cards 05
23) One mobile not working

 गिरफ्तार करने वाली टीम(एसटीएफ)-
 उत्तराखण्ड एसटीएफ 
1.पुलिस उपाधीक्षक सुमित पांडे
2.निरीक्षक एम0पी0 सिंह
3.उपनिरीक्षक चेतन रावत
4.उप निरीक्षक के0जी0मठपाल
5.उप निरीक्षक नवीन जोशी
6.अ0 उ0 निरीक्षक प्रकाश भगत
7.मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह
8.मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह
9.मुख्य आरक्षी रविंद्र बिष्ट
10.मुख्य आरक्षी किशोर कुमार
11.मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कनवाल
12.मुख्य आरक्षी दुर्गा सिंह
13.आरक्षी मोहित वर्मा
14.आरक्षी गुरवंत सिंह
15.आरक्षी अमरजीत सिंह

 जम्मू कश्मीर पुलिस टीम-
1.एसडीपीओ अजय जामवाल
2.उपनिरीक्षक हरीश राणा
3.मुख्य आरक्षी राजेंद्र कुमार
4.आरक्षी मोहम्मद रफीक

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

34 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

56 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago