उत्तराखंड क्रांति दल ने किया लोकसभा चुनाव संकल्प पत्र जारी

उत्तराखंड क्रांति दल ने किया लोकसभा चुनाव संकल्प पत्र जारी
 
उत्तराखंड  क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री पूरण सिंह कठैत एवं दल के संरक्षक श्री काशी सिंह ऐरी ज़ी द्वारा पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून से लोक सभा चुनाव 2024 हेतु *संकल्प पत्र* जारी किया।
इस अवसर पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उक्रांद द्वारा तीन लोकसभा सीटों से प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। दो लोकसभा सीटों पर समर्थन दिया हैं। गढ़वाल लोकसभा से आशुतोष नेगी, नैनीताल लोकसभा से शिब सिंह रावत, हरिद्वार लोकसभा से मोहन असवाल दल के अधिकृत प्रत्याशी हैं।
अल्मोड़ा सीट पर परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी को दल नें समर्थन दिया तथा टिहरी लोकसभा से बॉबी पंवार को पूर्ण समर्थन दिया हैं। दल राज्य के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा। इस अवसर पर श्री काशी सिंह ऐरी नें कहा कि परिषम्पत्तियों का बटवारा, गंगा जमुना बोर्ड को भंग करना। राज्य में स्थापित परियोजनाओं पर पूर्ण अधिकार व मूल निवास, भू कानून लागू करना, गढ़वाली कुमाउनी, जौनसारी भाषा को 8वीं सूची में शामिल करना, पुरानी पेंशन व वन रेंक वन पेंसन लागू करना। आदि मुद्दों को लेकर लोकसभा चुनाव में हैं।
इस अवसर पर उक्रांद उत्तरकाशी जनपद के जिलाध्यक्ष धर्म सिंह नाथ द्वारा उत्तरकाशी जनपद से जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व सैनिकों को दल के अध्यक्ष एवं संरक्षक द्वारा माला पहनाकरदल में शामिल स्व किया। जिसमें लक्ष्मण सिंह नेगी, महाबीर बिष्ट पूर्व प्रधानाचार्य, स्वर्ण सिंह गुसाईं, राजबीर सिंह नेगिब, आनंद सिंह, अमित नाथ क्षेत्र पंचायत, विजय बिष्ट, राजेंद्र नाथ, धर्मेन्द्र राणा सहित दर्जनों दल में शामिल हुए।
प्रेस वार्ता में सुरेन्द्र कुकरेती, मनोरथ प्रसाद ध्यानी,बहादुर सिंह रावत, विजय बौडाई,कर्नल रिटायर सुनील कोटनाला,चंद्र मोहन गढ़िया, महिपाल पुंडीर, प्रताप कुंवर, बीरेंद्र नेगी, बृजमोहन सजवाण, बिजेंद्र रावत, वाचस्पति भट्ट,राम पाल, दीपक रावत, मीनाक्षी घिल्डियाल, लुसन तोड़रिया, दीपक मधवाल, आदि उपस्थित रहे

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

2 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

8 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

40 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

46 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago