नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, घटना 24 फरवरी की देर शाम की है । मामले को लेकर सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि जब काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी घर से समान लेने के लिए दुकान पर गई थी। इस दौरान पास के रहने वाले दो युवकों ने किशोरी को बहला फुसलाकर कार में बैठा लिया और हैड़ाखान रोड़ की ओर ले गए। जहां जंगल किनारे दोनों यवकों ने कार में किशोरी के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद किशोरी को छोड़ा घर
घटना के बाद दोनों युवकों ने किशोरी को उसके घर पर छोड़ दिया।जिसके बाद अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद किशोरी की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जहां पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों को भेजा जेल
पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा कि दोनों आरोपी अल्मोड़ा जनपद के दनिया के रहने वाले हैं। आरोप है कि दुष्कर्म से पहले आरोपियों ने किशोरी को जबरन शराब पिलाई। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपी किशोरी के घर के पास ही किराए में रहते हैं।
Post Views: 1
Post navigation
Dehradun Triple Murder: महज 300 रुपये के लिए तीन लोगों को उतारा मौत के घाट,…
देहरादून, । साहस, रोमांच, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करने के उद्देश्य से…
डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ पद्मश्री बसंती…
कैंची धाम में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 15 दिन में बदलेगी Entry-Exit व्यवस्था; Registration…
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में सभी जनपदों…
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चलाए गए…