किच्छा में तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक गैंगस्टर निकला – myuttarakhandnews.com

उधम सिंह नगर: पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में किच्छा में नशे के कारोबार पर बड़ी सफलता मिली है। टीम ने तीन किलो से अधिक अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी बहेड़ी के रहने वाले हैं, जिनमें से एक कुख्यात गैंगस्टर सलीम बताया जा रहा है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
ऐसे दबोचे गए आरोपी
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार देर शाम किच्छा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इंस्पेक्टर एम.पी. सिंह के नेतृत्व में दरऊ चौकी क्षेत्र में दबिश दी। इसी दौरान गिद्वपुरी मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लोर मिल के पास दो युवक बाइक से आते दिखे। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
3.08 किलो अफीम बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 3.08 किलो अफीम बरामद की। आरोपियों की पहचान सलीम और शेर मोहम्मद, निवासी ग्राम बहीपुर, थाना बहेड़ी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अफीम बहेड़ी से लाकर किच्छा में किसी व्यक्ति को देने वाले थे।
गैंगस्टर सलीम पर कई आपराधिक मामले
एसएसपी के अनुसार, सलीम के खिलाफ बहेड़ी थाने में गैंगस्टर एक्ट, 40 लाख की डकैती और अन्य संगीन अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि दोनों किसी बड़े नशा तस्करी गिरोह से जुड़े हुए हैं।
फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago