शिक्षा विभाग के अधिकारी की महिला पत्रकार के साथ अभद्रता, वीडियो वायरल  – पर्वतजन

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी पर महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर तीखी प्रतिक्रियाएं की जा रही हैं। वायरल हो रहे एक पोस्ट में उन पर महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कड़े शब्दों में विरोध दर्ज किया गया है। पोस्ट में यह सवाल उठाया गया है कि सरकारी पद पर बैठे अधिकारी पत्रकारों के साथ इस प्रकार का व्यवहार कैसे कर सकते हैं, वो भी महिला पत्रकार के साथ?
इस घटना को लेकर पत्रकार संगठनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोषी अधिकारी पर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्रकार समुदाय की ओर से कहा गया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की स्वतंत्रता और महिला पत्रकारों की सुरक्षा पर किसी भी तरह का हमला स्वीकार्य नहीं है।

आरोपों के बाद अब यह मामला शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के संज्ञान में पहुंच गया है, और उनके हस्तक्षेप की मांग लगातार बढ़ रही है। विरोध करने वालों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इस पूरी घटना की जानकारी भेजी जा चुकी है।
फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विवाद बढ़ने के बाद पूरे प्रकरण पर सरकार की अगली कार्यवाही का इंतजार किया जा रहा है।

Sapna Rani

Recent Posts

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

7 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

13 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

27 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

56 minutes ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 hours ago