Categories: hindiUttarakhand

UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड का एक स्कूल ऐसा जहां कोई छात्र पास नहीं हो सका – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)विकासनगर: UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होते ही सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के दावों की पोल भी खुल गई। कुछ स्कूलों ने जीरो रिजल्ट दिया है। जबकि कुछ स्कूलों में सिर्फ एक या दो विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। सरकारी तंत्र के शिक्षा में सुधार के दावों की पोल खुल गई है। स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती, शिक्षकों को नवाचार की जानकारी देकर उसे शिक्षण में प्रयोग करने की नसीहतें देने का दावा भी विभागीय अधिकारी करते रहते हैं। लेकिन स्कूल रिजल्ट के मामले में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। राजधानी से 55 किमी की दूरी पर कालसी ब्लॉक का राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिखाड़ इस बार ऐसा ही विद्यालय साबित हुआ है।इस विद्यालय के दो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। लेकिन, इस बार दोनों ही परीक्षा पास नहीं कर पाए। हालांकि, यह अलग बात है कि रमसा के तहत संचालित हो रहे इस विद्यालय में सभी स्वीकृत पदों पर शिक्षकों की तैनाती है। इसी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज कोरुवा में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में कुल 11 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से मात्र दो ही छात्र उत्तीर्ण हुए। शिक्षा के हब के तौर पर उभर रहे विकासनगर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज तिमली के 10 विद्यार्थी इंटर बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से मात्र एक छात्र उत्तीर्ण हुआ। इस विद्यालय में भी सभी पदों पर शिक्षक तैनात हैं।सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालसरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम शून्य रहने या सिर्फ एक-दो विद्यार्थियों के ही उत्तीर्ण होने से अभिभावक भी सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से व्यवस्था में सुधार के दावे किए जाते हैं। इन्हीं दावों पर विश्वास कर वह अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाते हैं, लेकिन परीक्षा परिणाम जारी होने पर निराश होना पड़ता है।कुछ स्कूल से जीरो रिजल्ट की जानकारी मिल रही है। बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक के बाद ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। -प्रदीप रावत, मुख्य शिक्षाधिकारी

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…

1 hour ago

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

11 hours ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

12 hours ago

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

13 hours ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

13 hours ago

कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…

13 hours ago