ऑपरेशन मर्यादा के तहत शराब पीने वाले 4 लोगों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड

Share2

*ऑपरेशन मर्यादा के तहत चमोली पुलिस की रोड किनारे शराब पीने वाले 04 लोगों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में चारधाम यात्रा जोरों पर है। एक तरफ जहां पूरे भारतवर्ष से उत्तराखंड में आने वाले तीर्थयात्री सुकून की तलाश एवं धामों में भगवान के दर्शन के लिए आते हैं तो वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रंग में भंग का काम कर सड़क किनारे अपने कार्यों से माहौल को दूषित करते हैं और बेवजह ही तीर्थयात्रियों से छोटी-छोटी बात पर उलझते हैं। जिस कारण परिवार सहित यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को कई बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।ऐसे में प्रचलित चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार के स्पष्ट दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी चमोली श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण मे कोतवाली जोशीमठ पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा को सफल बनाने हेतु नेशनल हाईवे व आसपास शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान नियमो का उल्लंघन कर रहे 04 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जुर्माना भी वसूला गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।चमोली पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय जनता द्वारा सराहा गया।

Share2

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

3 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

45 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago