बद्रीनाथ विधानसभा में 10 जुलाई को होगा मतदान….. – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

*10 जुलाई को होगा बद्रीनाथ विधानसभा में मतदान।*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने वीसी रूम में सभी एआरओ एवं नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियो को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार निर्वाचन संबधी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस एवं सेक्टर अधिकारी सभी वल्नरेबल एवं क्रिटिकल बूथों का संयुक्त निरीक्षण करते हुए मैपिंग करनेे, सीईओ को नये बनाए गए 9 बूथों का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित नोडल अधिकारियों को सभी मतदेय स्थलों पर रैम्प, पानी, विद्युत, शैड़, दरवाजे, खिड़की, फर्नीचर एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरस्थ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त करने, पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट वितरण के साथ पोलिंग पार्टियों का मूवमेंट प्लान तैयार करने को कहा। उन्होंने निर्वाचन नियंत्रण कक्ष, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, व्यय लेखा एवं निगरानी व व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ, एमसीएमसी, मीडिया सेंटर, लेखन सामग्री, वोटर स्लिप, वीडियोग्राफी आदि व्यवस्थाएं भी समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, एआरओ सहित निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

42 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago