केंद्रीय बजट 2026-27: शानदार, दमदार और विकसित भारत की दिशा में निर्णायक कदम-डॉ. नरेश बंसल

ऐतिहासिक बजट, महिला नेतृत्व की नई मिसाल
भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को शानदार, दमदार, आम आदमी की सोच वाला और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला बताया।उन्होंने कहा कि यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक है, क्योंकि आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन प्रस्तुत किया गया। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट है, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सरकार का 15वां बजट है।
मजबूत अर्थव्यवस्था और नियंत्रित महंगाई
डॉ. बंसल ने कहा कि भाजपा-नीत एनडीए सरकार के कार्यकाल में देश ने निरंतर आर्थिक विकास और नियंत्रित महंगाई का अनुभव किया है। आमजन के कल्याण को ध्यान में रखते हुए यह बजट तीन प्रमुख संकल्पों पर आधारित है।
बजट का आकार और वित्तीय अनुशासन
वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 53.5 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया है, जबकि पिछले वर्ष यह 50.65 लाख करोड़ रुपये था। डॉ. बंसल ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2021-22 में किए गए वादे को निभाते हुए राजकोषीय घाटे को GDP के 4.5 प्रतिशत से नीचे लाने का लक्ष्य पूरा किया है।

वर्ष 2025-26 में राजकोषीय घाटा: GDP का 4.4%

वर्ष 2026-27 में अनुमानित घाटा: GDP का 4.3%

FY27 के लिए कर्ज-GDP अनुपात: 55.6%

FY27 में अनुमानित कर्ज: 11.7 लाख करोड़ रुपयेइसके साथ ही 16वें वित्त आयोग की 41 प्रतिशत हिस्सेदारी की सिफारिश को भी स्वीकार किया गया है।

गरीब कल्याण और समावेशी विकास पर फोकस

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि यह बजट गरीब कल्याण के संकल्प के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास को हर घर तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराता है।पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के लिए विशेष योजनाएँ यह सुनिश्चित करती हैं कि विकास की यात्रा में कोई भी पीछे न छूटे।महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और ‘एक जिला, एक उत्पाद’ पहल के समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्टअप्स और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
उत्तराखंड बनेगा वर्ल्ड क्लास ट्रैकिंग डेस्टिनेशन
डॉ. बंसल ने बताया कि बजट में उत्तराखंड को लेकर विशेष उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि जब भी वर्ल्ड क्लास ट्रैकिंग की चर्चा होगी, उत्तराखंड का नाम शीर्ष पर होगा।मोदी सरकार और राज्य सरकार का विजन दुर्गम मार्गों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने का है, जो न केवल एडवेंचर टूरिज्म बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव भी प्रदान करेगा।
महिलाएँ बनेंगी आर्थिक शक्ति
उन्होंने कहा कि यह बजट देश की बहनों को ‘आर्थिक शक्ति’ बनाने के लिए समर्पित है। प्रत्येक जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण का प्रावधान महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए बड़े ऐलान
डॉ. बंसल ने बताया कि बजट में कई दूरगामी और महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिनमें प्रमुख हैं—

शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए Content Creator Labs

1 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम लागू

खेलो इंडिया मिशन की शुरुआत

देश में तीन नए आयुर्वेद एम्स

मेडिकल टूरिज्म के लिए पाँच क्षेत्रीय हब

बैंकिंग सेक्टर के लिए हाई-लेवल कमेटी

सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

रेयर-अर्थ कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर मिशन 2.0

भारत को ग्लोबल बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की योजना

बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के उपायसाथ ही, मौद्रिक स्थिरता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत का आत्मविश्वास

डॉ. बंसल ने कहा कि यह बजट ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई है—भू-राजनीतिक तनाव, कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव, केंद्रीय बैंकों की असमान नीतियाँ और व्यापार विखंडन जैसी चुनौतियाँ मौजूद हैं।उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत दंडात्मक टैरिफ का भी उल्लेख किया, जिससे वैश्विक बाजारों में अस्थिरता देखी गई है। इसके बावजूद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।
वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री का आभार
डॉ. नरेश बंसल ने विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाले इस विकासोन्मुख बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व

प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी…

43 seconds ago

काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, एक गिरफ्ता – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, 21 दिन में…

6 hours ago

शक्ति नहर में कूदे 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, ढालीपुर इंटेक से मिला शव – myuttarakhandnews.com

  विकासनगर। शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम…

6 hours ago

ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल आर्टिका कार जब्त – myuttarakhandnews.com

ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में…

6 hours ago

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…

12 hours ago