उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ी जिलों में बर्फबारी का अलर्ट, मसूरी में लौटी ठिठुरन – पर्वतजन

उत्तराखंड में तीन दिन तक साफ मौसम रहने के बाद रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर महसूस किया गया, हालांकि तापमान में किसी तरह की बड़ी गिरावट दर्ज नहीं की गई।
 
इधर, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर संभावित बर्फबारी की जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि इन जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक हिमपात की संभावना बनी हुई है। साथ ही अस्थायी रूप से वहां रह रहे लोगों को एहतियातन एक-दो दिन के लिए निचले इलाकों में जाने की सलाह दी गई है।

 
पर्यटन नगरी मसूरी में भी मौसम का असर साफ तौर पर देखने को मिला। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। शाम होते-होते बर्फ के फव्वारे भी पड़ने लगे, जिससे ठंड में इजाफा हो गया। रविवार को मसूरी का अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 
ठंड बढ़ने के चलते शहर के बाजारों और चौराहों पर लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव के बाद मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

Sapna Rani

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

24 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

31 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

37 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

2 hours ago