हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी बेस अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने बीमार बेटे का इलाज कराने पहुंचे दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर अभद्रता करने और इलाज से मना करने का आरोप लगाया है। इस पूरे विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने बीमार बेटे को लेकर अस्पताल की ओपीडी में पहुंची थी। लेकिन बच्चे की तबीयत बिगड़ने के कारण वह सीधे इमरजेंसी वार्ड में चली गई। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बच्चे को पहले ओपीडी में दिखाने को कहा और इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
वायरल वीडियो में महिला डॉक्टर पर अपशब्दों के इस्तेमाल और इलाज न करने का आरोप लगाती नजर आ रही है। वहीं अस्पताल में मौजूद अन्य मरीज और तीमारदार झगड़ा शांत कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। बेस अस्पताल के पीएमएम डॉ. के. एस. दत्ताल ने बताया कि डॉक्टर और महिला के बीच विवाद की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में मरीजों के प्रति स्टाफ के व्यवहार और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Post Views: 3
Post navigation
बदरीनाथ से लौट रहा था हेलीकॉप्टर, तभी चाई गांव के पास हुआ हादसा! 6 यात्री…
Uttarakhand Assembly Election 2027 अगले साल के चुनाव में खानपुर विधानसभा सीट उत्तराखंड में नया…
देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Jyotirmath A helicopter has been reported missing between Jyotirmath and Badrinath,…
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता! DM ने की पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू | Chamoli…