हल्द्वानी। शहर के गौलापार क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा देवला मल्ला, कुंवरपुर के पास तुषार टेंट हाउस के सामने हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के आगे के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) भिजवाया। हालांकि, दो युवकों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गौलापार के पश्चिमी खेड़ा निवासी चंदन बिष्ट (35) और हरीश बृजवासी (32) निवासी गोविंदग्राम, गौलापार, एक बाइक पर सवार होकर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कुंवरपुर के पास पहुंचे, सामने से आ रहे पवनेश कुलोरा (25) निवासी दौलतपुर की बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर दूर तक जा गिरे। हादसे में चंदन बिष्ट का दाहिना पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया, जबकि हरीश के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पवनेश को भी कई चोटें आईं।
पुलिस ने तीनों को एसटीएच पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले हरीश की मौत हो गई। इसके बाद चंदन बिष्ट को गंभीर हालत में निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, पवनेश का इलाज जारी है।
इकलौते पुत्र थे दोनों, परिवार में मचा कोहराम
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक अपने परिवारों के इकलौते पुत्र थे और घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी।चंदन बिष्ट के परिवार में उनकी पत्नी दीपा, दो बेटियां (14 और 12 वर्ष) और एक 10 वर्षीय बेटा है। हरीश की भी शादी हो चुकी थी।
दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम हाउस में शनिवार रात बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित पहुंचकर शोक संवेदना जताते रहे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक थी और सड़क पर दृश्यता कम होने से टक्कर हो गई।
my uttarakhand news Bureau Nainital, 28 Oct: The Uttarakhand High Court today declined to grant…
पौड़ी- मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय कक्ष…
बदरीनाथ से लौट रहा था हेलीकॉप्टर, तभी चाई गांव के पास हुआ हादसा! 6 यात्री…
Uttarakhand Assembly Election 2027 अगले साल के चुनाव में खानपुर विधानसभा सीट उत्तराखंड में नया…
देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।…