छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार को स्कूल के बाहर हंगामा हुआ। एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोपी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज करने और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से गठित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समझाने के बाद छात्रा ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।
 
मामले में स्कूल के फिजिक्स शिक्षक पर छात्रा के साथ बैड टच करने का आरोप लगाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने छात्रा और उसके अभिभावकों से संपर्क किया। सामाजिक मर्यादा के कारण शुरुआत में परिवार सामने आने से हिचक रहा था। कमेटी की ओर से समझाए जाने के बाद छात्रा ने पुलिस को तहरीर दी है। अब तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
 
राकेश तिवारी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ की ओर से स्कूल प्रबंधन पर सहयोग नहीं करने के आरोप भी लगाए गए। यदि छात्र संघ की ओर से जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाता है, तो मामले की जांच कराकर शिक्षा विभाग के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों की जिम्मेदारी बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है और इस जिम्मेदारी से कोई बच नहीं सकता।
 
शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष
 
आरोपों के बीच संबंधित शिक्षक ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि अपने 25 साल के अध्यापन करियर में पहली बार उन पर इस तरह के आरोप लगे हैं। शिक्षक के मुताबिक, वह सभी बच्चों के साथ अपने बेटे-बेटियों जैसा व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे को लगता है कि उनसे कोई गलती हुई है, तो वह इसके लिए क्षमा मांगते हैं।
 
15 अक्टूबर को भी शिकायत करने का दावा
 
जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को छात्रा और उसकी मां स्कूल पहुंचीं और प्रबंधन से शिक्षक के खिलाफ शिकायत की। पीड़ित परिवार का दावा है कि शिकायत पर 15 छात्राओं के हस्ताक्षर हैं। परिवार का आरोप है कि 15 अक्टूबर को भी शिक्षक के खिलाफ शिकायत की गई थी और उस समय प्रबंधन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। हालांकि, परिवार का कहना है कि इसके बाद छात्रा पर ही दबाव बनाया जाने लगा और स्कूल के निदेशक ने शिक्षक के पक्ष में बात रखी।
 
पीड़ित परिवार ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने और स्कूल के निदेशक से असेंबली में सभी विद्यार्थियों के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई कर रही है। आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।


Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Intruder comment: CM Dhami seeks public apology from Akhilesh Yadav – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun  Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…

17 seconds ago

रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…

1 hour ago

त्योहारी सीजन में पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद – myuttarakhandnews.com

देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून के पलटन बाजार समेत शहर के अन्य व्यस्त बाजारों…

1 hour ago

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए…

2 hours ago