देहरादून। बीते कुछ दिनों से लापता बताई जा रहीं पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए देहरादून के एसएसपी से सुरक्षा की मांग की है। शुक्रवार रात उर्मिला के फेसबुक अकाउंट से एसएसपी देहरादून के नाम एक हस्तलिखित पत्र साझा किया गया, जिसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं।
पत्र में उर्मिला सनावर ने लिखा है कि उनके पति सुरेश राठौर और उनकी कुछ रिकॉर्डिंग सामने आई हैं, जिनमें अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित खुलासे किए गए हैं। इन ऑडियो में कुछ बड़े नेताओं के नाम भी लिए जाने का दावा किया गया है। उर्मिला का कहना है कि इन खुलासों के बाद से उनकी जान को खतरा बना हुआ है।उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें परेशान कर रही है और उनके खिलाफ एसआईटी बैठाई गई है, जबकि वे जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।
उर्मिला ने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि उन्हें तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।पत्र के अंत में उर्मिला सनावर ने यह भी लिखा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी उत्तराखंड पुलिस, सुरेश राठौर और उन नेताओं की होगी, जिनके नाम कथित ऑडियो में सामने आए हैं। इस पत्र के सामने आने के बाद मामले ने एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…