उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड : उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट बदल ली है। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में वर्ष 2026 की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे। बर्फबारी के चलते केदारनाथ और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट आई है।
रुद्रप्रयाग जनपद के गुप्तकाशी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। वहीं चमोली जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार रात मलारी में हल्की बर्फबारी हुई। इसके अलावा हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ के नर-नारायण पर्वत, नीलकंठ, बसुधारा सहित अन्य ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। हालांकि बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इससे पहाड़ों में ठंड का असर बढ़ गया है। शुक्रवार को धूप निकलने के बाद ऊंची चोटियों पर जमी बर्फ चमकती नजर आई।
मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे मैदानी क्षेत्रों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में खासकर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
आने वाले दिनों की बात करें तो तीन और चार जनवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पांच जनवरी को एक बार फिर मौसम बदल सकता है, जबकि छह और सात जनवरी को फिर से शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। उधर, गुरुवार को मैदानी इलाकों में छाए घने कोहरे के कारण दिनभर ठंड का असर बना रहा और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत

राजा वाला में जनसंपर्क के दौरान डॉ. हरक सिंह रावत ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं…

4 minutes ago

एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

अभिलेखों को नियमित अपडेट करने और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश देहरादून,।…

46 minutes ago

धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी

श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर गंगा आरती, 51 आशीर्वाद…

7 hours ago

मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले 9 दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की…

8 hours ago

भाजपा नेता अर्चित डावर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की बधाई –

  देहरादून, : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अर्चित डावर ने आज मुख्यमंत्री आवास…

8 hours ago

17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”

विकसित भारत–2047 की थीम पर जनसहभागिता से आयोजित होंगे सेवा, सुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता…

8 hours ago