देहरादून/हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोबारा वीआईपी का नाम सामने लाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर दून पुलिस की लंबी पूछताछ के बाद गुरुवार दोपहर को हरिद्वार के लिए रवाना हो गईं।
दून पुलिस ने की लंबी पूछताछ
पुलिस ने बुधवार देर रात और गुरुवार दिन में कई घंटे उर्मिला से पूछताछ की। पूछताछ का मुख्य उद्देश्य वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप के स्रोत का पता लगाना था। इस दौरान उर्मिला ने पुलिस को 46 डिजिटल फाइलें सौंपीं, जिनमें ऑडियो और वीडियो शामिल हैं।
उर्मिला ने बताया कि पुलिस ने उनसे यह भी पूछा कि रिकॉर्डिंग कहां से आई, कब बनाई गई, और जिन लोगों का नाम इसमें लिया गया, उनसे उन्होंने कभी मुलाकात की या नहीं। निजता और डेटा की सुरक्षा की आशंका जताते हुए उन्होंने अपना फोन पुलिस को नहीं सौंपा। जिसके बढ़ गुरुवार दोपहर को उर्मिला देहरादून से हरिद्वार के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने मीडिया और अपने करीबियों के सामने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी की आशंका है।
हरिद्वार में एसआईटी की पूछताछ
उर्मिला को हरिद्वार स्थित एसओजी कार्यालय में करीब छह घंटे तक एसआईटी ने पूछताछ की। दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुई पूछताछ शाम साढ़े छह बजे तक चली। पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से इस प्रक्रिया पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।
सुरेश राठौर बोले – “गोलू देवता न्याय दिलाएंगे”
बहादराबाद में दर्ज मुकदमे में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर गुरुवार को अपने ज्वालापुर आवास पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें न्याय की पूरी उम्मीद है और इसके लिए वे दो बार गोलू देवता मंदिर जा चुके हैं।
राठौर ने कहा, “गोलू देवता न्याय के देवता हैं और वही सच्चाई सामने लाएंगे। जब तक न्याय नहीं मिलता, मैं भगवा वस्त्र नहीं पहनूंगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कई दिन गायब रहने के दौरान वे अपने परिवार को बता कर एकांतवास में रहे थे।
The post उर्मिला सनावर हरिद्वार रवाना,पुलिस ने लिए 46ऑडियो-वीडियो अपने कब्जे में appeared first on myuttarakhandnews.com.
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…